मंदिर बनाने वाले एम्स भी बना रहे हैं"यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स जिसका लोकार्पण 5 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी जी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था।

"मंदिर बनाने वाले एम्स भी बना रहे हैं"

यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स जिसका लोकार्पण 5 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी जी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था।

एम्स बिलासपुर, 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित है। इस अत्याधुनिक अस्पताल में 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड शामिल है। 

यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है। यह 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाले आयुष ब्लॉक से सुसज्जित है। 

अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। 

इस अस्पताल में हर साल एमबीबीएस कोर्स के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग कोर्स के लिए 60 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री 3,650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री 1,690 करोड़ रुपये से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखेंगे और बंदला में सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आप को जानकर आश्चर्य होगा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जो शिक्षामंत्री के तौर पर भी जाने जाते है। हकीकत में उन के पास कुल 18 विभागों की जिम्मेदारी है, यानि 18 केबिनेट मंत्रालय उनके पास है, मतलब 18 कैबिनेट मंत्रियों का हक वे अकेले मारे बैठे है। एक व्यक्ति को एक साथ 18 विभाग कौन देता है ? क्या AAP में कोई और काबिल विधायक नही है या अरविंद केजरीवाल अपने दोस्त मनीष सिसोदिया के बहाने सभी विभागों पर काबिज होकर कब्जा करने की नियत रखते हैं?

वन चाइल्ड पॉलिसी हिंदू संस्कृति की कब्र में आखिरी कील साबित होगी