Posts

Showing posts from October, 2022

मंदिर बनाने वाले एम्स भी बना रहे हैं"यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स जिसका लोकार्पण 5 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी जी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था।

Image
"मंदिर बनाने वाले एम्स भी बना रहे हैं" यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स जिसका लोकार्पण 5 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी जी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था। एम्स बिलासपुर, 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित है। इस अत्याधुनिक अस्पताल में 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड शामिल है।  यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है। यह 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाले आयुष ब्लॉक से सुसज्जित है।  अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।...